Friday, June 26, 2026

मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर प्रार्थी से गाली गलौज कर धारदार हथियार से `मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी साहिल खान उर्फ गब्बर (40) निवासी इन्द्रा नगर सुपेला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है। घटना 23 जून को हुई। प्रार्थी शाम चार बजे अपने घर के सामने मौजूद था इसी दौरान मोहल्ले का निवासी साहिल खान उर्फ गब्बर उसके पास आया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे धारदार हथियार कटर से हमला कर मारपीट की, जिससे प्रार्थी को चोटें आई हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news