Saturday, March 14, 2026

जान से मारने की धमकी देकर आरोपियों ने की मारपीट

दुर्ग : न्यूज़ 36 : आपसी विवाद में आरोपियों ने प्रार्थिया के बेटे साथ जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी सिद्धू,प्रतीक, पोगो, बाठा के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5),351(3), के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया कृति दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 जनवरी को उसके बेटे आदित्य प्रसाद दुबे को श्री राम चौक के पास आरोपीगण सिद्धू, प्रतीक, पोगो और बाठा ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। सिद्धू ने आदित्य के सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया इससे आदित्य के सिर में चोटे आई थी। अन्य आरोपियों ने हाथ मुक्के से मारपीट की थी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news