Sunday, October 26, 2025

हत्या के 3 दिन बाद फरार आरोपी को नंदिनी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिशवश षडयंत्ररच की थी हत्या

भिलाई : न्यूज़ 36 : हत्या का फरार आरोपी को दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आपसी रंजिश हत्या का वजह बना था। एसीसीयू एवं नंदिनी थाना की संयुक्त सफलता प्राप्त की है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तंवर ने बताया कि थाना नंदिनी नगर के ग्राम अरसनारा में 22 अक्टूबर को शाम को आरोपी लुकेश मैत्रे उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अरसनारा जिला दुर्ग द्वारा गोवर्धन चौक के पास ग्राम अरसनारा में मृतक आकाश निर्मलकर को पुरानी रंजिश के चलते पेट में चाकू से हमला कर हत्या कर दिया था। हत्या के बाद से आरोपी मौके पर से फरार हो गया था। मृतक के पिता सुखदेव निर्मलकर उम्र 50 साल साकिन ग्राम अरसनारा, थाना नंदिनी नगर की रिपोर्ट पर थाना नदिनी नगर में अपराध क्रमांक 270/2025 धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान फरार आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग टीम गठित कर आरोपी के छिपे होने की संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी की पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुर्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल किया तथा पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के फिराक में था जो मौका पाकर हत्या करना कबूल किया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू विधिवत जप्त किया गया। आरोपी लुकेश मैत्रे को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। गिरफ्त्तार आरोपी का नाम लुकेश मैत्रे 19 वर्ष, ग्राम अरसनारा नंदिनी नगर है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news