Wednesday, March 11, 2026

इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की 38 वीं स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया

कटघोरा : कटघोरा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कटघोरा कोरबा में 20 जनवरी को इन्दिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की 38 वी स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम छात्रों के द्वारा सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की तत्पश्चात महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ एस एस पोर्ते ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया एवं अपने उद्बोधन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के स्थापना के संबंध में संक्षेप में जानकारी देते हुए बताया गया कि अधिष्ठाता डा पोर्ते स्वयं विश्विद्यालय के पूर्व छात्र रह चुके है एवं वर्तमान में विगत 20 वर्षो से विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जी पी भास्कर ने अपने भाषण में विद्यार्थियों को सदैव नवीन एवं अनुकरणीय कार्य के लिए प्रेरित किया। डॉ डी के चौधरी ने कृषि महाविद्यालय रायपुर की स्थापना से लेकर अब तक एक विश्वविद्यालय एवम 39 कॉलेज के बनने के सुहाना सफर को संक्षेप में बताया। डा चंद्रेश ध्रुवे ने विश्विद्यालय से अब तक सैंकड़ों लोगों द्वारा शिक्षा प्राप्ति के बाद सफलता के विषय में अवगत करवाया। डा हेमन्त साहू के द्वारा कृषि विश्वविद्यालय के के द्वारा अब तक किए गए फसलों पर अनुसंधान के बारे में जानकारी दी जिसमे नई किश्मो के विकास को बताया। डा तरुण कुर्रे ने प्रक्षेत्र के विस्तार एवम अर्जित लाभ के बारे में बताया। डा आशीष केरकेट्टा ने कृषि में यंत्रीकरण के लाभ एवम विश्विद्यालय द्वारा बनाए उपकरण अंबिका पैडी वीडर तथा अन्य यंत्रों की जानकारी दी। डा रोशन भारद्वाज ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्थापना तथा अब तक के हुए प्रगति से अवगत कराया ।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news