Friday, February 27, 2026

24वीं जूनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 जुलाई तक हैदराबाद (तेलंगाना) में आयोजित

भिलाई : न्यूज़ 36 : 24वीं जूनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 6 जुलाई तक हैदराबाद (तेलंगाना) में भारतीय वूशु महासंघ के द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले से फुल कांटेक्ट मार्शल आर्ट्स की संस्था के 4 खिलाड़ी क्रमशः मिशिता साहू, स्वस्ति पाण्डेय, वेदांत साहू एवं रोहन देवांगन टीम कोच हर्षिता दुबे के साथ छत्तीसगढ़ टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पहले इन खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान सुनिश्चित किया था तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु इन खिलाड़ियों को कोच भरत साहू द्वारा कड़ा प्रशिक्षण दिया गया।


दुर्ग जिले के इन खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट्स की संस्था कारा-कु-जू-बो-काई-कॉन फुल कांटेक्ट कराते के डायरेक्टर सेंसाई गिरीराव ने बेहतर प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी एवं संस्था के सीनियर प्रशिक्षकों अरविंद चंदेल, जे पी राजू, रामकुमार पाण्डेय, गांधी सोनी, मनोज नेताम, श्रवण साहू, सुभाष सोनी, आरती सिंह, लक्ष्मी तिवारी तथा विधि मिश्रा ने शुभकामनाएं दी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news