Thursday, March 12, 2026

सोमनी में तेज रफ्तार थार ने मारी ठोकर,12वीं सीजी बोर्ड की थी टॉपर

भिलाई : न्यूज़ 36 : मां बमलेश्वरी के दर्शन के लिए पैदल डोंगरगढ़ जा रही भिलाई की 12 वीं की टॉपर महिमा साहू की आज सड़क हादसे में मौत हो गई। नेशनल हाईवे रोड पर सोमनी थाना जिला (राजनांदगांव) में आज सुबह 8:30 बजे के लगभग एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टॉपर महिमा को कुचल दिया।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिमा साहू 20 वर्ष पिता चंद्रहास साहू को सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार एक थार गाड़ी ने कुचल दिया। इस हादसे में महिमा गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि सड़क हादसा आज सुबह लगभग 8:30 बजे का है। जिस गाड़ी ने कुचला उस गाड़ी थार का नंबर सीजी 04 क्यूसी 8007 है जिसका चालक घटना के बाद मौका स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना साथ गए लोगों ने महिमा के परिजनों को दी। परिजन तत्काल राजनंदगांव सोमनी पहुंचे। वहां से महिमा को इलाज के लिए सेक्टर-9 हास्पीटल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वर्ष 2023 में स्टेट टॉपर रही महिमा

महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि वर्ष 2023 में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में महिमा सीजी बोर्ड की मेरिट लिस्ट में छठवें रैंक पर थी। शुरू से ही महिमा मेधावी छात्रा रही है। दसवीं में हुई बोर्ड परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी।

महिमा की आठ माह पहले लगी थी सरकारी नौकरी

नितेश साहू ने बताया कि महिमा साहू पिता चंद्रहास साहू 20 वर्ष निवासी अटल आवास घासीदास नगर को सरकारी नौकरी 8 महीने पहले ही लगी थी। वह कोंडागांव के पोस्ट ऑफिस में पदस्थ थी।

मन्नत पूरी होने पर निकली थी पदयात्रा में

नितेश साहू के मुताबिक महिमा साहू के द्वारा सरकारी नौकरी लगने पर मां बमलेश्वरी डोंगरगढ़ की पदयात्रा करके दर्शन करने की मन्त्रत मानी थी। किसी मन्नत को पूर्ण करने के लिए वह कल रात को निवास घासीदास नगर से पदयात्रा के लिए निकली थी। परंतु थाना सोमनी (राजनांदगांव) में आज सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई।

साथ में थी छोटी बहन

महिमा साहू कल रात को मां बमलेश्वरी दर्शन के लिए पदयात्रा पर निकली थी उसके साथ में छोटी बहन याचना साहू एवं तीन चार दोस्त थे। सभी दर्शन के लिए जा रहे थे परंतु आज सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हो गया।

कल होगा महिमा का अंतिम संस्कार

महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि महिमा के शव को आज सेक्टर 9 अस्पताल से लेने के बाद सिटी हॉस्पिटल दुर्ग के शवगृह में रखा गया है। महिमा का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news