Thursday, April 2, 2026

थनौद अंडरपास छह मीटर ऊंचा होगा, हड़ताल हुई खत्म

भारत माला परियोजना,किसानों की मांग पूरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भारत माला परियोजना के तहत ग्राम थनौद के पास निर्माणाधीन सड़क में अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाकर 6 मीटर करने को मंजूरी मिल गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह की पहल के बाद बुधवार से संशोधित ऊंचाई के साथ निर्माण कार्य दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस निर्णय से पहले अंडरपास की ऊंचाई 4 मीटर तय थी, जिसका किसानों और ग्रामीणों ने विरोध किया था। उनका कहना था कि कम ऊंचाई के कारण हार्वेस्टर, धान और मूर्ति परिवहन में दिक्कत होती है इसी मांग को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी, जिससे निर्माण कार्य प्रभावित हुआ।

कलेक्टर के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

कलेक्टर ने स्पष्ट किया था कि ऊंचाई की स्वीकृति मिलने तक विवादित स्थल पर काम नहीं होगा, जबकि अन्य हिस्सों में कार्य जारी रहेगा। प्रशासन के इस आश्वासन के बाद किसानों ने हड़ताल समाप्त कर दी थी। अब अंडरपास की ऊंचाई 4 मीटर से बढ़ाकर 6 मीटर किए जाने की स्वीकृति मिलते ही ग्रामीणों और किसानों में संतोष का माहौल है। उन्होंने शासन-प्रशासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news