दुर्ग : न्यूज़ 36 : शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार डिप्रापारा निवासी संजय गुप्ता (उम्र 29 वर्ष) हनुमान मंदिर के पीछे स्थित किराना स्टोर के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी एक्टिवा वाहन से मौके पर पहुंचे और पीड़ित से घूमने चलने की बात कही।
पीड़ित संजय गुप्ता द्वारा घूमने से इनकार करने पर आरोपी गोगो उर्फ़ सौरभ यादव (निवासी डिप्रापारा) भड़क गए और गाली-गलौज के बाद उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपि ने संजय गुप्ता के हाथ और छाती पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि महज 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवीन राजपूत, एएसआई मोहन साहू, प्रधान आरक्षक राकेश निर्मलकर, आरक्षक सुरेश जयसवाल, आरक्षक कमलकांत अंगूरे एवं आरक्षक केशव कुमार मानिकपुरी की अहम भूमिका रही।
