Thursday, June 4, 2026

बीएसपी के फिर दस अफसर का इधर-उधर हुआ तबादला

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र में अधिकारियों के तबादलों ‘का सिलसिला जारी है। बुधवार को फिर दस अफसरों का अंतरवभिगायी स्थानांतरण किया गया। प्रबंधन द्वारा प्रबंधकीय व कामकाज में कसावट लाने के लिए तबादला किया गया है। बीएसपी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश में माइंस व फायनेंस विभाग में अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें डीजीएम (एफएंडए) को डीजीएम राजहरा भेजा गया है। एजीएम (एफएंडए माइंस) अभिषेक कोचर को एजीएम (एफएंडए) रिपोर्टिंग आधिकारी सीजीएम राजीव महेंदू व स्वप्निल श्रीवास्तव सीनियर मैनेजर एफएंडए राजहरा को सीनियर मैनेजर स्टोर बिल्स स्थानांतरित किया गया है। सीनियर मैनेजर ए राजेश (फायनेंस) को सीनियर मैनेजर माइंस व कैश तथा डिप्टी मैनेजर (स्टोर बिल) आयुषी पुरोहित को प्रोजेक्ट व फायनेंस में स्थानांतरिक किया गया है। वहीं राजहरा के एजीएम माइंस शंकर आचुगतला को हेड क्वार्टर भिलाई, सीनियर मैनेजर कपिल माइंस दल्ली को सीनियर मैनेजर माइंस दिल्ली माइंस व सीनियर मैनेजर सुशील कुमार को माइंस, सीनियर मैनेजर म सुमित वर्मा माइंस सीनियर मैनेजर महामाया माइंस, रत्नेश कुमार माइंस दल्ली को राजहार मैकेनिकल माइंस स्थानांतरित किया गया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news