भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई-3 थाना अंतर्गत ग्राम देव बलोदा तालाब में नहाते समय तालाब में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे तक सर्च आपरेशन चलाया तब जाकर शव बरामद हुआ।
मृतक की पहचान चित्रांश मोंगराज – पिता सुरेश मोंगराज (16) के रूप में हुई है। वह भिलाई-3 के वार्ड क्रमांक-35 स्थित जी केबिन गणेश चौक का रहने वाला है। चित्रांश मोंगराज सुबह नहाने के लिए तालाब पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस और चित्रांश के स्वजनों को दी गई। जिला सेनानी अग्निशम अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ जवान इंद्रपाल यादव एवं चंद्रप्रताप जंघेल द्वारा बालक के शव को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
