भिलाई : न्यूज़ 36 : शेर-ए-ख़ुदा मस्जिद में शुक्रवार को बाद नमाज़ ए जुमा ईद मिलन का आयोजन किया गया। जहां मौजूद तमाम मेहमानों ने एक बेहद खूबसूरत और रूहानी माहौल सेवईंयो की मिठास के साथ ईद की मुबारकबाद पेश की गई। सदर हाजी ताहिर सिद्दीकी की ओर से यह एहतमाम किया गया। नमाज़ के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और दुआओं का सिलसिला चलता रहा।
इस मौके पर सीएसपी छावनी प्रशांत सिंह, छावनी टीआई रामेन्द्र सिंह जामुल और थाना स्टाफ की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। ईद मिलन को कामयाब बनाने में अल्लामा ताज़ीम अहमद जामई , हाजी एमएच सिद्दीकी, कमेटी के सरपरस्त जनाब इस्तेखार सिद्दीकी, रशीद खान, हाजी मुश्ताक अहमद, ज़ाकिर हुसैन, नसरुद्दीन, मोहम्मद इफ़्तेख़ार खान, अब्दुल माजिद उर्फ़ गुड्डु भाई,सैय्यद इरफ़ान रिज़वी, जावेद खान, अहमद हुसैन उर्फ़ छोटू भाई, रेयाज़ अहमद,फ़िरोज़ अहमद, मेराज अहमद खान,नज़ीर खान, अबरार रज़ा और फ़िरोज़ उस्ताद सहित तमाम लोगों की भागीदारी रही। बच्चों ने भी इस मौके पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी मौजूदगी से माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया। शैख़ आमिर,अली, अयान,फैज़ान, ज़ैद, आफ़ताब, रूहान, फैज़, अयान खान और रेहान जैसे बच्चों का जोश क़ाबिल-ए-तारीफ रहा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
