Friday, November 28, 2025

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की स्वाति साहू बनीं राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष

भिलाई : न्यूज़ 36 : अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा (ABTSM) ने संगठन में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए समाजसेविका स्वाति साहू को राष्ट्रीय महिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Oplus_16908288

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि स्वाति साहू के नेतृत्व में महासभा ‘तैलिक साहू महिला स्वावलंबन अभियान’ को राष्ट्रीय स्तर पर गति देगी। इस अभियान का उद्देश्य समाज की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, कौशल विकास और सूक्ष्म-वित्त सहायता के माध्यम से उन्हें सशक्त करना है।स्वाति साहू महिला प्रकोष्ठ का नेतृत्व करेंगी और समाज की महिलाओं को सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत तेली समाज के लोगों की संख्या 14 करोड़ है। वहीं छत्तीसगढ़ में करीब 70 लोग निवास करते हैं। यह दायित्व बहुत ही बड़ी है। इसके लिए मैं राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश साहू संघ का आभार व्यक्त किया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वाति साहू को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news