Sunday, March 15, 2026

सेंट्रल एवेन्यू पर स्टंटबाजी वीडियो के आधार पर करवाई

दुर्ग पुलिस ने काटा 3000 का चालान

भिलाई : न्यूज़ 36 : टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू पर स्टंटबाजी करते हुए बाइक चला रहे एक युवक के खिलाफ यातायात पुलिस ने चालानी करवाई की है। किसी व्यक्ति ने हेल्पलाइन नम्बर 94791-92029 पर वीडियो भेजा था। इसके आधार पर पुलिस ने वाहन चालक को खोजा और उसके खिलाफ चलानी करवाई की है।
पुलिस ने बताया कि यातायात के हेल्पलाइन नम्बर पर एक वीडियो आया था। इसमें एक युवक तेज रफ्तार में स्टंटबाजी करते हुये वाहन चला रहा था। वीडियो में दिखे वाहन के पंजीयन नम्बर के आधार पर पुलिस ने वाहन चालक अमन साहू निवासी ग्राम खोपली थाना उतई के बारे मे पता किया। इसके बाद पुलिस ने उसे यातायात टॉवर नेहरु नगर बुलवाकर उससे 3 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news