Tuesday, February 17, 2026

होली से पहले सख्ती, धारदार हथियार लेकर लोगों को डराने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

3 अपचारी बालक भी पकड़े गए

भिलाई : न्यूज़ 36 : आगामी होली त्यौहार को देखते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में चाकूबाजी एवं धारदार हथियार लेकर आम नागरिकों को भयभीत करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों एवं 3 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।

Oplus_16908288

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्र ने बताया कि थाना खुर्सीपार, पुरानी भिलाई और छावनी पुलिस को पृथक-पृथक सूचना मिली कि कुछ युवक सार्वजनिक स्थलों पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news