Thursday, March 26, 2026

निगम आयुक्त का सख्त आदेश, अफसर-कर्मी समय और नियम से काम करें

भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर निगम भिलाई में कामकाज को लेकर आयुक्त ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने काम जिम्मेदारी से और तय नियमों के अनुसार करें। निगम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई मामलों में काम समय पर नहीं हो रहा, नियमों का पालन नहीं किया जा रहा और कुछ जगहों पर लापरवाही भी बरती जा रही है। इसी को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।

आयुक्त ने कहा है कि हर काम शासन के नियम और दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाए। किसी भी तरह की देरी, लापरवाही या पक्षपात से बचा जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दफ्तर के सभी कागज, फाइलें, नोटशीट और पत्र व्यवहार को ठीक से संधारित किया जाए, ताकि काम में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरत पड़ने पर जानकारी तुरंत मिल सके। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में समय पर कार्य पूरा करने को कहा गया है। आयुक्त ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर कोई कर्मचारी इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news