भिलाई : न्यूज़ 36 : विन्सेंट डोंगरगढ़ इंटरनेशनल स्कूल में राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट की वुशु प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । छत्तीसगढ़ राज्य से लगभग हर जिले से आने वाले पूरे खिलाड़ियों की संख्या लगभग 350 थी । दुर्ग भिलाई के फूल कांटेक्ट कराते प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सेक्टर 10 खोजों व सुराना कॉलेज में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपने जिले को गौरवान्वित किया , और लगभग सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वजन समूह में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल प्राप्त किया। भिलाई के बच्चों ने भी मेडल लाकर भिलाई इस्पात नगरी को गौरवान्वित किया। इस अवसर पर सेक्टर 7 इस्पात क्लब मे आदरणीय चन्ना केशवलु भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग जिला के उपाध्यक्ष एवं इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री द्वारा बच्चों को मेडल पहनाकर पुष्प गुच्छ देकर मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया,और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन दिए। और सभी प्रशिक्षकों को बधाई, और आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपने दुर्ग जिले और छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया l

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व उनके पालक उपस्थित थे। उनके मुख्य प्रशिक्षक जे पी राजू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षक सुभाष सोनी भी उपस्थित थे सभी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल लाने के लिए कठिन परिश्रम की शुरुआत कर दी है इस प्रतियोगिता में अपने-अपने वजन समूह में मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी क्रमशः-: तानिया वर्मा -28 किलोग्राम कांस्य पदक, श्रेया चौधरी-38 किलोग्राम रजत पदक, चांदनी साहू- 60 किलोग्राम रजत पदक, अविका ठाकुर- 26 किलोग्राम स्वर्ण पदक, मुस्कान तिवारी-40 किलोग्राम रजत पदक, विवेक पांडे- 27 किलोग्राम कांस्य पदक, वीणा देवांगन- 28 किलोग्राम कांस्य पदक, कोमल देवांगन- 34 किलोग्राम कांस्य पदक, आराध्या ताम्रकार- 25 किलोग्राम रजत पदक ,अंशिका राय- 35 किलोग्राम कांस्य पदक है।
