भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) की वर्ष 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
देवेन्द्र ने कहा कि यह योजना अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। योजना के तहत विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सर्वांगीण विकास का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि हाल ही में योजना की प्रवेश प्रक्रिया स्थगित किए जाने के आदेश के बाद अभिभावकों और विद्यार्थियों में निराशा का माहौल है। प्रवेश प्रक्रिया रुकने से उन मेधावी छात्रों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
