Sunday, January 25, 2026

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर तैयारी का एसएसपी ने लिया जायजा

भिलाई : कल 6 जनवरी को दुर्ग के रवि शंकर स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी दिग्गजों की सभा की तैयारी का जायजा एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने लिया। इस दौरान कई भाजपा सहित पुलिस अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर जाकर निरीक्षण किए। दुर्ग में शनिवार 6 जनवरी को रविशंकर स्टेडियम में छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरणदेव सिंह ने प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ता, कार्यकर्ताओं का अभिनंदन समारोह के माध्यम से सभा आयोजित की है। जिसमें भाजपा के तमाम दिग्गज नेता भी शामिल होंगे इसी कड़ी में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा में कहा की मुख्यमंत्री विष्णुदेव और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा के किरण देव सिंह के प्रथम आगमन की तैयारी को लेकर जिला भाजपा दुर्ग जिला संगठन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। यह एक ऐतिहासिक अवसर है, दुर्ग जिले की  6 में चार सीटों पर कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की बदौलत बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भूपेश सरकार के मंत्री स्तर के लोगों को हराया है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष की सराहना के लिए आए मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के आगमन को ऐतिहासिक बनाया जाएगा । गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सहित तमाम पुलिस अधिकारियों ने रविशंकर स्टेडियम पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया । साथ ही वहां उपस्थित भाजपा के दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर और जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों के साथ आयोजित सभा के आयोजन को लेकर व्यवस्था पर चर्चा की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news