भिलाई : न्यूज़ 36 : क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, दुर्ग द्वारा वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने हेतु 7 सितम्बर से 30 सितम्बर तक भिलाई के विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर निम्न तिथियों एवं स्थानों पर होंगे :
इस्पात क्लब मरौदा : 7, 8 एवं 9 सितम्बर
इस्पात क्लब सेक्टर-2 : 10, 11 एवं 12 सितम्बर
इस्पात क्लब सेक्टर-1 : 16, 17 एवं 18 सितम्बर
इस्पात क्लब सेक्टर-5 : 22, 23 एवं 24 सितम्बर
इस्पात क्लब सेक्टर-6 : 28, 29 एवं 30 सितम्बर
वाहन स्वामी अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर निर्धारित शुल्क जमा कर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।
