Wednesday, September 3, 2025

कलेक्टोरेट में रजत महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारंभ

दुर्ग : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती वर्षगांठ पर दुर्ग कलेक्टोरेट परिसर में रजत महोत्सव प्रदर्शनी की शुरुआत हुई। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने लोक सेवा केंद्र (सीएससी) में फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ियों के संघर्ष और प्रदेश की गौरवशाली परंपरा को उजागर करती है। आमजन और विद्यार्थियों के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ना और उनसे प्रेरणा दिलाना है।

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अभिजीत बबन पठारे, एडीएम अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह और जनपद दुर्ग सीईओ रूपेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news