Tuesday, February 17, 2026

एप्रोच रोड पर क्षतिग्रस्त पड़ा साइन बोर्ड, तस्वीरें जमीन पर होने से स्थानीय लोग नाराज

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में आम नागरिकों की सुविधा के लिए लगाए गए मार्गदर्शक साइन बोडों में से एक जामुल थाना एप्रोच रोड पर क्षतिग्रस्त होकर पिछले एक सप्ताह से जमीन पर पड़ा है। विधायक रिकेश सैन द्वारा लगाए गए इस बोर्ड पर छत्तीसगढ़ महतारी एवं विधायक की तस्वीर होने के कारण इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
रिकेश सेन द्वारा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मार्गदर्शन हेतु विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इन साइन बोर्डों पर विधायक का फोटो तथा छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर अंकित है, ताकि आम नागरिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इसी क्रम में जामुल थाना एप्रोच रोड पर भी साइन बोर्ड लगाया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार यह साइन बोर्ड पिछले लगभग एक सप्ताह से क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर पड़ा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि इस मार्ग से प्रतिदिन जामुल थाना में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गुजरते हैं, बावजूद इसके अब तक इसे हटाने या पुनः स्थापित करने की कार्रवाई नहीं की गई है।

क्षतिग्रस्त बोर्ड पर छत्तीसगढ़ महतारी एवं विधायक की तस्वीर जमीन पर पड़ी होने से क्षेत्र में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति दोनों के सम्मान के विरुद्ध है और संबंधित को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि क्षतिग्रस्त साइन बोर्ड को शीघ्र हटाकर नया बोर्ड लगाया जाए, ताकि मार्गदर्शन की सुविधा बहाल हो सके और इस प्रकार की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news