दुर्ग : न्यूज़ 36 : 37 छत्तीसगढ़ बटालियन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट के द्वारा दीपक नगर एवं मालवीय नगर चौक पर सिकल सेल एवं थैलेसीमिया जागरूकता रैली निकाली गई। मेजर सपना शर्मा सारस्वत में बताया की सिकल सेल एवं थैलेसीमिया आज एक गंभीर समस्या बनकर उभरी है, यह केवल भारत ही नहीं पूरे विश्व को प्रभावित किया है ।
एनसीसी कैडेट के द्वारा लोगों को बताया गया कि यह रोग एक पीढ़ी से अगली पीढ़ी में जाने वाले विकारों के समूह में लाल रक्त कोशिकाएं हंसिया के आकार में बन जाती हैं. कोशिका जल्दी नष्ट हो जाती हैं, जिससे स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है, और नसों में खून का बहाव भी रुक सकता है इसके साथ ही इसके बचाव के उपाय पर भी प्रकाश डाला। इस रैली में लेफ्टिनेंट प्रशांत दुबे एवं एनसीसी इकाई के छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
