भिलाई : न्यूज़ 36 : भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए श्री साईं नाथ जन सेवा समिति द्वारा सामाजिक सेवा के अंतर्गत भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सामान्य कोच में यात्रा कर रहे यात्रियों को ठंडे पानी की बोतलों का वितरण किया गया।
समिति के अध्यक्ष जी. माधव राव ने बताया कि गर्मी के मौसम में सामान्य डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति द्वारा यह सेवा कार्य किया गया ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर यात्रियों को ठंडा पानी की बोतलें वितरित की तथा सभी से गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने और अधिक से अधिक पानी पीने की अपील भी की। और साथ ही अन्य सामाजिक समितियों से अपील किया गया कि आप सब भी मानवता का मिसाल कायम करते हुए इस गर्मी के मौसम में अपने नजदीकी रेलवे स्टेशन में जाकर यात्रियों को ठंडा पानी वितरण करे। क्योंकि जितना ज्यादा समितियां इस कार्य को करेंगे उतना सहयोग ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को मिल पायेगा। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से के कामेश्वरी, डॉ. के चिरंजीवतु,
के उमाशंकर राव, एम पापराव, के. गणपति, दुर्योधन राव, सीएच अप्पलस्वामी, जी माधव राव, जे डी खान, श्रीनू चरोदा, जी जगन्नाथ राव, के कृष्ण मूर्ति, कृष्णा मूर्ति, बबलू, आर बालराजू और यू अनिल कुमार आदि की विशेष उपस्थिति रही। यात्रियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना की और धन्यवाद व्यक्त किया। समिति ने आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया। और प्रत्येक रविवार को रेलवे स्टेशन ठंडा पानी वितरण किया जायेगा।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
