Sunday, March 15, 2026

नगर निगम भिलाई में अधिकारी व कर्मचारियों की कमी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर निगम में शासन के सेटअप अनुसार कई पद में मूल्य अधिकारी कर्मचारियों की कमी देखी जा रही है। कई विभाग प्रभारी के भरोसे संचालित हो रहे हैं । कई वर्षों से स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण विभाग प्रभारी के भरोसे संचालित हो रहा है । राजस्व अधिकारी के तबादले पश्चात विभाग भी खाली हो गया है। जनसंपर्क अधिकारी के सेवानिवृत पश्चात अब तक प्रभारी के भरोसे ही संचालित जिम्मेदार अधिकारियों की कमी के चलते प्रभारी कर्मचारियों के भरोसे भिलाई निगम चल रहा है। स्वच्छता पर्यवेक्षक, बाबू एवं लिपिक जैसे कर्मचारी भी धीरे-धीरे सेवानिवृत्ति होते जा रहे हैं। नई पदस्थापना नहीं होने से सारे विभाग में अन्य कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रहा है। इस मामले में शासन ने गंभीरता दिखाई है, और भिलाई निगम के अतिरिक्त पद स्वीकृत किए जाने के लिए संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास अटल नगर ने जानकारी मांगी है। नगर पालिका निगम दुर्ग, भिलाई, भिलाई चरोदा, रिसाली में शासन ने वर्ष 2016 में समस्त नगरीय निकायों के लिए पुनरीक्षित पद संरचना स्वीकृत किया है। कई निकायो द्वारा स्वीकृत संरचना के अतिरिक्त पदों की मांग समय-समय पर की गई है। पूर्व में समस्त प्रस्ताव को नस्तीबद्ध किया गया है। निकाय क्षेत्र अंतर्गत अतिरिक्त पदों की आवश्यकता है, तो शासन के परिपत्र 30 जून 1999 अनुसार पूर्ण जानकारी के साथ अनुशंसा सहित प्रस्ताव के प्रपत्र में तैयार कर शासन को भेजना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news