दुर्ग : न्यूज़ 36 : शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृहविज्ञान शोध केन्द्र की शिखा मरकाम को उनके शोध कार्य ‘पर्सनैलिटी डाइमेंशन्स, स्कूल एनवायरनमेंट एंड डेमोग्राफिकल फैक्टर्स ऐज प्रेडिक्टर्स ऑफ करियर मैच्योरिटी” तथा तबस्सुम अली को उनके शोध कार्य ‘सायकोलॉजिकल प्रेडिक्टर्स ऑफ इंटरनेट एडिक्शन अमोंग अडोलेसेन्ट्स” पर पीएचडी की उपाधि प्रदत्त की गई।
उन्होंने अपना शोध कार्य शोध निर्देशक डॉ. रेशमा लाकेष के निर्देशन में पूरा किया। इनकी उपलब्धि पर प्राचार्य, डा रंजना श्रीवास्तव, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता सहगल, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मीनाक्षी अग्रवाल, डॉ. किशन लाल राठी, डॉ. सुषमा यादव, डॉ. यशेश्वरी ध्रुव, डॉ. मोनिया राकेश एवं समस्त महाविद्यालय परिवारने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
