भिलाई : न्यूज 36 : प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करने वाली पत्नि और उसके प्रेमी को पुलिस ने घटना के साढ़े तीन माह बाद गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने टेलीफोन के वायर से युवक की गला घोटकर हत्या की थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी और सबूत मिलने पर दोनों को गिरफ्तार किया पूछताछ में आरोपियों ने हत्या करने की बात स्वीकार की है । पत्रकार वार्ता में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मामला की जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर 2023 को रिसाली सेक्टर निवासी मेवाराम साहू ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसके बेटे लोमेंद्र साहू 32 वर्ष की मौत हो गई, और उसकी लाश बिस्तर में पड़ी हुई है । नेवई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू की शव के पोस्टमार्टम में पता चला कि लोमेंद्र की गला घोंट कर हत्या की गई है । पुलिस को मृतक लोमेंद्र की पत्नी संगीता साहू पर संदेह हुआ तो उसके काल डिटेल निकाले इसमें पता चला कि उसकी ग्राम खोपड़ी निवासी सुनील कुमार डहरिया से बात होती रही है। जिस रात लोमेंद्र की मौत हुई थी उस रात भी दोनों के बीच बातचीत हुई थी। संदेश पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि पूर्व में संगीता बीएसपी के ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती थी, सुनील भी इस ऑफिस में वाहन चालक का काम करता था इस दौरान दोनों ही की पहचान हुई थी, और प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। काम छोड़ने के बाद भी संगीता और सुनील के बीच अवैध संबंध बना ही रहा संगीता ने सुनील को बताया कि पति लोमेंद्र साहू शराब पीने का आदी है और नशे में उसे रोजाना मारता पिटता है इसके बाद दोनों ने मिलकर लोमेंद्र की हत्या की योजना बनाई थी।
