Sunday, March 22, 2026

गणपति विहार में शरद पूर्णिमा मनाई गई

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्थानीय गणपति विहार बोरसी कॉलोनी में फेज 4 में शरद पूर्णिमा पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया।परंपरागत रूप से पौराणिक कथाओं अनुसार इस दिन चंद्रमा से शीतल अमृत वर्षा होती है। जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।विज्ञान के अनुसार इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के निकट होने से किरणे बैक्टीरिया आदि को नष्ट करने की क्षमता रखती है।इस प्रकार इसका महत्व बढ़ जाता है। इस अवसर पर खीर बना कर सभी को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

आयोजन प्रभारी डी आर गंधर्व ने बताया कि रात्रि में पूजा अर्चना कर अमृत तुल्य खीर का वितरण किया गया जिसमें सभी के निरोगी और स्वास्थ्य रहने की कामना की गई।बड़ी संख्या में निवासियों ने खीर का आनंद लिया।समिति द्वारा विभिन्न पर्वों पर इस तरह के आयोजन द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का निर्वहन किया जाता है जिसकी सभी ने प्रशंसा की ।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news