साजा (अभिषेक) : न्यूज़ 36 : शहर से लगे मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम तेंदूभाठा में आगजनी की घटना से कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मानसिंह साहू के खेत में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा जाहिर किया जा रहा है,घटना के तत्काल बाद जनपद सदस्य त्रिलोकी साहू ने घटना की जानकारी विद्युत मंडल को दी अपनी खड़ी फसल को जलते देख किसान के आंसू थम नहीं रहे थे। फिर एक बार फायर ब्रिगेड शोपीस बनकर रह गया किसान मानसिंह ने बताया फसल कटने के लिए तैयार हो चुकी थी जनपद सदस्य त्रिलोकी साहू ने शासन से मुवाअजा देने की मांग की।
