Thursday, March 12, 2026

छावनी क्षेत्र में पशु क्रूरता का मामला, लोहे के हथौड़े से पशु की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : थाना छावनी क्षेत्र में पशु क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। घरेलू पशु के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली कि सुंदर नगर नाला के पास जलेबी चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा घरेलू पशु पर लोहे के हथौड़े से हमला किया गया, जिससे पशु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरु की।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 81/2026 के तहत धारा 325 (3) बीएनएस एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की। जांच के दौरान आरोपी की पहचान बाबूराव उर्फ पण्डू (उम्र 55 वर्ष), निवासी थाना छावनी क्षेत्र, जिला दुर्ग के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को आज को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस प्रकरण में आरोपी से एक लोहे का हथौड़ा बरामद किया गया है, जिसका उपयोग पशु पर हमला करने में किया गया था। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना छावनी के थाना प्रभारी एवं विवेचना टीम की त्वरित और सराहनीय भूमिका रही।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news