Saturday, March 14, 2026

तालाब में तैरती मिली लाश देख लोगो मे सनसनी,मौके पर पहुंची दुर्ग पुलिस

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 15 स्तिथ तालाब में शव को तैरता देख लोगो के बीच सनसनी फैल गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवा कर शवगृह भिजवाया। दुर्ग के वार्ड 15 स्तिथ तालाब में सुबह किनारे पर युवक की लाश को तैरती देख बस्ती वालो में सनसनी फ़ैल गई जिसके बाद खबर धीरे धीरे आग की तरह फैल गई। दुर्ग पुलिस लाश तक पहुंची। मोहन नगर थाना पुलिस ने आसपास पता साजी कर मृत युवक की जानकारी ली, जिसके बाद पता लगा की मृतक का नाम भुरू साहू था, गोरतलब है की सुबह सुबह तालाब किनारे लाश देख बस्ती वालो ने  पुलिस को सूचना देकर बुलवाया था जिस पर मोहन नगर थाना पुलिस वहां पंहुची और जांच में जुट गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news