दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग एवं आशा पारस फार पीस एंड हारमनी फाउंडेशन, भारत द्वारा आयोजित तर्थां रूसा अनुदानित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 11 एवं 12 मार्च को हाइब्रिड मोड में श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में किया जा रहा है। राष्ट्रीय सम्मेलन का विषय महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, चुनौतियां एवं संभावनाएं है। जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों, समावेशी विकास तथा लैंगिक समानता की भावना के अनुरूप है। सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, नीति-निर्माता, महिला अध्ययन । विशेषज्ञ, प्रशासक एवं शोधार्थी शामिल होंगे।
स्त्रोतवक्ता, डा. आशा शुक्ला, डा. आरके शुक्ला, प्रो. सबिहा हुसैन सहित अन्य उपस्थित रहेंगे। यह सम्मेलन छात्राओं के समग्र विकास, नेतृत्व क्षमता, • सामाजिक संवेदनशीलता तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।
