Tuesday, June 16, 2026

रक्तदान के लिए निस्वार्थ सेवा भाव और श्री साईनाथ जनसेवा समिति का हुआ सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कर्मा भवन, सुपेला में आयोजित मेगा रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह में निस्वार्थ सेवा भाव समिति और श्री साईनाथ जनसेवा समिति का सम्मान किया गया। सांसद विजय बघेल ने इन समितियों का सम्मान करते हुए इनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की।
निस्वार्थ सेवा भाव समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार और जेडी खान सहित अन्य सदस्यों ने सांसद बघेल से यह सम्मान प्राप्त किया। इसी तरह श्री साईं नाथ जन सेवा समिति की ओर से अध्यक्ष जी. माधव राव एवं सलाहकार वाय. राजेंद्र राव ने प्राप्त किया।
इन संस्थाओं को समाज सेवा एवं निस्वार्थ जनकल्याणकारी कार्यों के लिए विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। निस्वार्थ सेवा भाव समिति के जेडी खान ने सम्मान के प्रति आभार जताते हुए कहा कि  यह सम्मान समिति के लिए गर्व का अवसर है। इससे मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। जेडी खान ने कहा कि यह सम्मान केवल समिति का नहीं, बल्कि उन सभी रक्तदाताओं और सेवाभावी साथियों का है, जो किसी अनजान की जिंदगी बचाने के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
श्री साईं नाथ जन सेवा समिति के अध्यक्ष  जी. माधव राव ने बताया कि उनकी संस्था निरंतर समाज हित में विभिन्न सेवा कार्यों के साथ-साथ रक्तदान के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है तथा आम जनमानस को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का अभियान निरंतर चला रही है। श्री राव ने इस सम्मान के लिए रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष सूरज साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news