Tuesday, October 22, 2024

नगर निगम दुर्ग क्षेत्र में दुकानों के बाहर लगे साइन बोर्ड की बनाई जब्ती

दुर्ग : न्यूज 36 : दुर्ग निगम द्वारा वार्ड 60 कातुलबोर्ड व मार्केट स्थित दुकानों के बाहर लगाए गए वह रोड पर रखे गए साइन बोर्ड की जब्ती बनाई गई। शहर सुंदरीकरण के साथ-साथ यातायात को लेकर होने वाली दिक्कतों का ध्यान में रखते हुए दुर्ग निगम प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई। यह अभियान शाम करीब 7:00 बजे शुरू किया गया जो रात 8:00 बजे तक चला। निगम प्रशासन द्वारा इस दौरान अवैध कब्जाधारियों को भी अपना कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है निगम के सहायक राजस्व अधिकारी भूपेंद्र शुभम गोईर ने बताया कि शहर में स्वच्छता अभियान के साथ-साथ अब अतिक्रमण हटाने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत दुकानों के बाहर नालियों पर बनाए गए स्लैब दुकानों के बाहर रखे गए लाइटिंग, साइन बोर्ड व अन्य अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। इस कड़ी में अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में निगम अमला द्वारा इंदिरा मार्केट क्षेत्र में भी साइन बोर्ड ज़ब्ती कार्रवाई की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news