Thursday, March 12, 2026

छपरा के लिए होली पर दो स्पेशल ट्रेनें का संचालन

भिलाई : न्यूज़ 36 : होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। रेलवे द्वारा गोंदिया से छपरा जंक्शन के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है, जिससे दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बिहार, उत्तर प्रदेश की ओर सुगम और आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार होली के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है, खासकर दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव से बिहार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 08863/08864 एवं 08865/08866 गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी।

गाड़ी संख्या 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल 1 मार्च 2026 को शाम 5 बजे गोंदिया से रवाना होकर ‘डोंगरगढ़, राजनांदगांव होते हुए रात 7.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसके बाद रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए 3 मार्च की रात 12.45 बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में गोड़ी संख्या 08864, तीन मार्च को सुबह 4.45 बजे छपरा से चलकर चार मार्च को सुबह 8.10 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी प्रकार दूसरी स्पेशल ट्रेन 08865/08866 का ठहराव एवं समय-सारणी भी इसी के अनुरूप रहेगी। इन ट्रेनों के संचालन से दुर्ग के यात्रियों को होली पर अपने घर पहुंचने और सुरक्षित वापसी में बड़ी – राहत मिलेगी। रेलवे ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने की अपील की है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news