Friday, March 20, 2026

19 महिला स्व सहायता समूह के 20 लाख रुपए गबन किया सचिव ने

आरोपी महिला को दुर्ग पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

दुर्ग : न्यूज़ 36 : स्व सहायता समूह की महिला सचिव द्वारा रुपयों को बैंक में जमा करने के बजाए स्वयं अपने पास रखकर गबन किया गया। दुर्ग पुलिस के द्वारा प्राथमिक की दर्ज कर जांच की गई है। 19 महिला स्व सहायता समूह से कुल बीस लाख रुपए का गबन किया है। आरोपी महिला को गिरफतार कर जेल भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि प्रार्थिया दिव्या साहू ग्राम कोटनी थाना पुलगांव नव जागृति समुह अध्यक्ष के द्वारा महिला स्व सहायता समूह में राशि को गबन करने के संबंध शिकायत दर्ज करायी। गांव के ही मनीता निषाद ने धोखाधड़ी कर नव जागृति महिला समूह, उज्जवला महिला समूह, आस्था महिला समूह, राधे राधे महिला समूह, साधना महिला समूह, प्रेरणा महिला समूह, प्रगति महिला समूह, नवाअंजोर महिला समूह, जय मा शीतला महिला समूह, वैभव महिला समूह से अलग अलग राशि लगभग 14 लाख रूपये का धोखाधड़ी करने के संबंध में एक लिखित शिकायत आवेदन पेश किया। ग्राम पंचायत कोटनी में संचालित बिहान योजनान्तर्गत 10 महिला स्व सहायता समूहों के राशि को आरोपिया अपने पास रख ली है।

अध्यक्ष प्रगति महिला स्व सहायता समूह श्रीमति हेमकल्याणी साहू ग्राम कोटनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अनावेविका मनीता निषाद द्वारा 09 महिला स्व० सहायता समूह के महिलाओं के लगभग 6 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की गई है। प्रार्थिया ने बताया कि ग्राम पंचायत कौटनी में सरकार द्वारा बनायी गई योजना हम महिलाओं द्वारा स्वरोजगार हेतु आहरण की गई बैंक से राशि को ग्राम के ही मनीता निषाद ने गबन कर लिया है। आरोपिया हमारे समूह नव जागृति महिला स्व सहायता समूह मे सचिव के पद पदस्थ थी। समूहों द्वारा लोन पर उठाई गई राशि को किस्त किस्त में नगद मनीता निषाद के माध्यम से जमा करनें हेतु भेजा करते थे, किन्तु मनीता निषाद द्वारा उस राशि को बैंक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक नगपुरा में जमा नहीं की गई। आहरण की गई राशि को तय समय में जमा करना होता है जो कि मनीता निषाद द्वारा जमा नहीं की गई। बैंक द्वारा आहरण राशि जमा न होनें के संदर्भ में समूह के लिए एक नोटिस जारी हुआ तब समस्त महिला स्व सहायता समूह को जानकारी प्राप्त हुई। तब मनीता निषाद द्वारा किये गये गबन राशि की जानकारी समस्त महिला समूहों को पता चला। पूर्व में बिहान योजनान्तगर्त महिला स्व सहायता समूह का गठन करके 10 महिला स्व० सहायता समूह के महिलाओं के 14 लाख रुपये की जानकारी बैंक द्वारा नोटिस प्राप्त होने पर पता चला। पूर्व में गबन कर्ता महिला मनीता निषाद को गाव के बैठक में बुलाकर गबन राशि वापस करने के लिए समय दिया गया था। गांव में गबनकर्ता महिला मनीता निषाद को समझाईश देकर रूपये वापस करने हेतु समय दिया गया था लेकिन रूपये वापस करने के बजाय 04 मार्च 2024 को रात्रि में घर से कहीं चली गयी। खोजबीन करने के बाद महिला मनीता निषाद कहीं नहीं मिली थी।

गांव के स्व सहायता समूहों के लगभग 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 533/2025 एवं अपराध क्रमांक 532/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपिया मनीता निषाद पति स्व. यषवंत निषाद उम्र 39 साल पता ग्राम कोटनी थाना पुलगांव ने गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news