भिलाई : न्यूज़ 36 : सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी स्टील कंपनी सेल में नए चेयरमैन की तलाश शुरू हो गई है। इसके लिए पीईएसबी ने 5 फरवरी को विज्ञापन जारी कर दिया है। वर्तमान चेयरमैन अमरेंद्रु प्रकाश ने जनवरी में ही पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद उनका तीन महीने का नोटिस पीरियड शुरू हुआ जो कि दो अप्रैल को समाप्त होगा। इस अवधि में सेल में नए चेयरमैन की प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी है। वर्तमान चेयरमैन अमरेंद्रु प्रकाश 2023 में चेयरमैन बने थे। उनका कार्यकाल 2028 में पूरा होना था। हालांकि उनकी सर्विस 2030 तक है यह लेकिन केंद्र ने डेढ़ साल पहले ही उनसे इस्तीफा प्राप्त होने के बाद नोटिस पीरियड में भेज दिया। खबर तब पब्लिक डोमेन में आई जब बीते सप्ताह सेल बोर्ड की सूची से चेयरमैन पद को रिक्त बताते हुए अमरेंद्र के नाम को हटा दिया गया था। हालांकि दो दिन बाद दोबारा जोड़ दिया गया, लेकिन 5 फरवरी को विज्ञापन जारी कर दिया गया।
