Tuesday, March 10, 2026

कोसानाला,एमजे कॉलेज के पास मछुआरों के बह जाने पर SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भिलाई : न्यूज़ 36 : कल दिनांक 9 एवं 10 सितम्बर की रात को क्षेत्र में हुई लगातार भारी वर्षा के कारण कोसानाला का जलस्तर सामान्य से लगभग 10 फीट ऊपर हो गया तथा पानी का बहाव भी तेज हो गया था,इसी दौरान एमजे कॉलेज के पास मछली पकड़ने गए पीलूराम निषाद (आयु 51 वर्ष, निवासी – परिया पारा, जुनवानी) एवं उनके साथी पवन (आयु 24 वर्ष) पानी के तेज बहाव में बह गए। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन का पैर फिसलने से वह नाले में गिर गया, जिसे बचाने के प्रयास में पीलूराम निषाद भी नाले में कूद गया और दोनों ही बह गए।


घटना की सूचना तीसरे साथी द्वारा सुपेला पुलिस को दी गई। तत्पश्चात पुलिस द्वारा SDRF कंट्रोल रूम को सूचना प्रदान की गई। सूचना मिलते ही SDRF दुर्ग की टीम मौके पर पहुंचकर रात्रि में ही रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया।
तेज जलधारा एवं अंधकार की वजह से रात में रेस्क्यू कार्य बाधित हुआ, आज सुबह 6:00 बजे से पुनः सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया है। नगर पालिका निगम भिलाई की टीम भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग प्रदान कर रही है।
अब तक दोनों मछुआरों का कोई पता नहीं चल सका है। SDRF दुर्ग का रेस्क्यू अभी भी जारी है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news