Sunday, March 15, 2026

कार की टक्कर से स्कूटी चालक घायल, स्कूटी हुई क्षतिग्रस्त

भिलाई : न्यूज़ 36 : कार चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी चालक को टक्कर मार दी।इससे प्रार्थी को चोटे आई वहीं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कुम्हारी पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद सोहेल रजा ग्राम लिमतरा में स्वयं की खेती करता है।

Oplus_16908288

30 दिसंबर की दोपहर को 4:30 बजे वह ग्राम लिमतरा से कुम्हारी होते हुए अपनी टीवीएस आइक्यूब स्कूटी CG04 पी एस 1659 से जा रहा था। एचडीएफसी बैंक के सामने कुम्हारी के पास स्विफ्ट कार सीजी 08 ए जे 7613 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे प्रार्थी दूर जा गिरा। उसके पैर, हाथ आदि में चोटे आई वही स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news