Friday, February 27, 2026

दुर्ग मोहन नगर थाना का भ्रमण किया स्कूली बच्चों ने

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मोहन नगर थाना में एक अनोखी पहल शुरू की गई, जिसमें स्कूली बच्चों को पुलिस थाने का भ्रमण कराया गया है। इस दौरान बच्चों को पुलिस की विभिन्न गतिविधियों, सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई है। उरला स्थित गवर्नमेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पुलिस थाने का भ्रमण किया।

थाना प्रभारी केशव कोसले ने बच्चों को पुलिस थाने की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। बच्चों को सहस्रगार, रीडर कक्ष, ड्यूटी अधिकारी और महिला डेस्क के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्हें डायल 112 सेवा के बारे में भी बताया गया जो आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news