Tuesday, October 20, 2026

जोन आयुक्त 10 लाख तक के विकास काम करा सकेंगे

सड़क, नाली, पानी समेत जरूरी काम तुरंत होंगे

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई निगम आयुक्त सुरुचि सिंह (आईएएस) ने पदभार संभालने के बाद जोन कार्यालयों को प्रशासनिक और वित्तीय रूप से मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। निगम के सभी पांच जोन आयुक्तों को अब कई महत्वपूर्ण अधिकार – दिए गए हैं। इसके तहत 10 लाख रुपए तक के विकास कार्यों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जोन स्तर पर ही दी जा सकेगी। इसका सीधा फायदा शहर के लोगों को मिलेगा। सड़क, नाली, पानी और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कामों के लिए अब प्रस्ताव बनाकर निगम मुख्यालय काम की जरूरत और महत्व को देखते हुए भेजने की जरूरत नहीं होगी। जोन आयुक्त अपने स्तर पर कार्रवाई कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए सक्षम स्तर का अनुमोदन और लेखा शाखा से बजट की पुष्टि जरूरी होगी। काम पूरा होने के बाद भुगतान की स्वीकृति भी जोन स्तर पर ही दी जाएगी।

सामान्य मद की उपलब्ध राशि से जोन आयुक्त एक माह में अधिकतम 50 हजार रुपए तक आकस्मिक खर्च कर सकेंगे। वहीं मरम्मत-संधारण मद में एक कार्य पर अधिकतम 4 लाख रुपए खर्च किए जा सकेंगे। अधिकार बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी तय की गई है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news