Saturday, March 14, 2026

रोजा इफ्तार में दिखा सर्वधर्म समभाव का नजारा

दुर्ग : न्यूज़ 36 : मशहूर शायर नवेद रज़ा दुर्गवी की ओर से केलाबाड़ी शास्त्री चौक में  रोजा इफ्तार का इंतजाम रखा गया। जिसमें बड़ी सर्वधर्म के लोगों ने रोजेदारों के साथ अपनी भागीदारी दी और इफ्तार किया। इफ्तार के बाद नमाजे मगरिब भी अदा की। इस दौरान अमन व सलामती की दुआएं की गईं। नमाज के बाद आम लंगर में लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने में हाजी रियाज गौहर, हाजी ताहिर निजाम, डा,नौशाद सिद्दीकी, सुनील श्रीवास्तव और शायर आलोक नारंग सहित तमाम लोगों का योगदान रहा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news