भिलाई : भिलाई शहर के अंदर संचालित खटालो का फिर सर्वे होगा। इसके लिए सभी जोन के अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है जिनको पूर्व में गोकुल नगर में जगह मिल चुकी है उसके बावजूद उनके द्वारा शहर में खटाल संचालित किया जा रहा है उन सबको एक हफ्ता के भीतर खटाल हटाने के लिए कहा गया है 2018 में भी भिलाई निगम ने प्रयास किया था पर सफलता नहीं मिल पाई थी ।
बता दें की भिलाई की श्रमिक बस्तियों सहित पाश कॉलोनी में खटाल संचालित हो रहा है एक आंकड़े के मुताबिक भिलाई में तकरीबन 12 से ज्यादा खटाल संचालित हो रहे हैं पूर्व में संख्या दोगुनी थी। इन खटालो को हटाने के लिए भिलाई नगर निगम द्वारा लंबे से प्रयास किया जा रहा है लेकिन निगम प्रशासन को इसमें आधी ही सफलता मिल पाई। दरअसल भिलाई नगर निगम के पास अब अतिरिक्त जमीन नहीं है निगम प्रशासन की मंशा यही रही की खटालो को एक जगह व्यवस्थित कर दिया जाए। भिलाई नगर निगम की शुरुआती कार्यकाल में शहर से दूर गोकुल नगर बनाया गया जहां भैंस खटाल संचालकों को जमीन आवंटित किया गया था यहां सारी सुविधा विकसित की गई थी शहर के आधे से ज्यादा खटाल संचालक वहां चले गए और आज बेहतर ढंग से खटाल का संचालन कर रहे है, वहां निगम प्रशासन द्वारा पूरी सुविधाएं कराई गई थी। एक पशु चिकित्सक भी वहां तैनात किया गया है।
प्रशासन की हुई बैठक दिया जाएगा नोटिस – खटालों को शहर से दूर हटाने को लेकर भिलाई नगर प्रशासन की बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि जिन लोगों को पूर्व में गोकुल नगर में खटाल संचालन के लिए जमीन मिल चुकी है उनके द्वारा गोकुल नगर के साथ-साथ शहर में भी खटाल संचालन किया जा रहा है ऐसे लोगों को सर्वे किया जाएगा सर्वे के बाद उन्हें नोटिस देकर शहर से बाहर हटाया जाएगा
आप की राय
[yop_poll id="1"]
