Wednesday, October 15, 2025

सौम्या चौरसिया ने 50 करोड़ से अधिक अवैध आय की अर्जित, एक और चालान

व्यूरो के इतिहास में आय से अधिक का सबसे बड़ा मामला जांच एजेंसी

रायपुर : न्यूज़ 36 : ईओडब्ल्यू ने निलंचित डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया के खिलाफ मंगलवार को एक और आरोप पत्र दाखिल किया है। ईओडब्ल्यू ने सौम्या पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए हैं। करीब ४ हजार पत्रों के आरोप पत्र में जांच एजेंसी ने 50 करोड़ की अवैध आय अर्जित करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि यह ब्यूरो के इतिहास में आय से अधिक संपत्ति का सबसे बड़ा प्रकरण है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया, 450 करोड़ के कोल लेवी मनी लांडिंग मामले में पहले ईडी और फिर ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया था। करीब हाई वर्ष तक जेल में रहने के बाद सौम्या चौरसिया तीन माह पहले ही जमानत पर रिहा हुई। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सौम्या चौरसिया छत्तीसगढ़ से बाहर बैंगलुरु में रह रही हैं और वहीं से पेशियों में आ रही है।

सौम्या चौरसिया के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में हुई कार्रवाई के बारे में है। सौम्या चौरसिया के खिलाफ लगभग 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह बताया गया कि 17 वर्षों की सेवा में वैध आय लगभग 2.5 करोड़ रुपये थी। लगभग 50 करोड रुपये की अवैध आय अर्जित की गई। इस प्रकार सौम्या चौरसिया द्वारा अपने सम्पूर्ण सेवाकाल में 1872.86 प्रतिशत अधिक अवैध आय अर्जित की गई।

ब्यूरो के इतिहास में आय से अधिक संपत्ति का यह अब तक का सबसे बड़ा प्रकरण है। जांच से यह भी स्पष्ट हुआ है कि सौम्या चौरसिया द्वारा संपत्तियों में अवैध धन का सर्वाधिक निवेश वर्ष 2019 से 2022 के बीच किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news