भिलाई : न्यूज़ 36 : सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए भिलाई के सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन में स्वजातीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 15 नवंबर को किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों और उनके अभिभावकों को एक ऐसा मंच देना है, जहां आपसी परिचय और संवाद के जरिए उपयुक्त जीवनसाथी के चयन में सुविधा हो सके। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में प्रतिभागियों को अपनी जानकारी साझा करने और परिवारों को सीधे बातचीत का अवसर मिलेगा, जिससे वैवाहिक संबंधों के लिए निर्णय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सहज बन सके। महासचिव एनआर गिलहरे ने सतनामी समाज के सभी परिवारों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
