Saturday, March 14, 2026

ग्राम तुमाकला में सरपंच सचिव की हो रही मनमानी

राशन कार्ड वितरण के नाम पर अवैध वसूली
दे रहे मकान टैक्स का हवाला,लेकिन रसीद में  मकान नंबर गायब
दुर्ग :  न्यूज़ 36 ,धमधा : राशन कार्ड वितरण के नाम पर अवैध वसूली का मामला बीते दिनों सामने आया था वही ब्लॉक मुख्यालय से महज 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत तुमाकाल में इन दिनों राशन कार्ड के नवीनीकरण आम हितग्राहियों को नया राशन कार्ड बांटा जा रहा है जिसके एवज में अवैध रूप से पैसा वसूली किया जा रहा है ।आम हितग्राहियों से मकान टैक्स के नाम पर एक राशन कार्ड के पीछे सौ रुपये मांगा जा रहा है । जिसके एवज में रसीद दिया तो जा रहा है किंतु उस रसीद में मकान का नम्बर तक नही है ।सूत्रों की माने तो राशन कार्ड सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं में से महत्वपूर्ण योजना है, जो कि पूर्णतः निः शुल्क दी जानी है। उस पर इस तरह से राशन कार्ड को दे कर टैक्स का हवाला दे कर पंचायत द्वारा अवैध वसूली किया जा रहा है। इस मामले में कई ग्रामीण जनों ने शिकायत किया तो उन्हें बाजार वसूली रसीद बिना मकान नम्बर अंकित किये थमा दिया । जंहा पूरे प्रदेश में लाखों करोड़ों परिवार जनों को निःशुल्क राशनकार्ड देने के वादे पर यह सरकार काबिज हुई है। वहाँ पर ऐसे पंचायत कर्मी द्वारा अवैध वसूली कही न कही सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को धूमिल कर रहे है। देखना ये है स्थानीय प्रशासन व जिला प्रशासन क्या रुख अपनाते है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news