थाना पाटन में दर्ज अपराध में मवेशी को ट्रक में भरकर ले जाने वाला मुख्य फरार आरोपी संजय गिरी गिरफ्तार
भिलाई : न्यूज़ 36 : पाटन विधानसभा क्षेत्र में गौ तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पाटन में अपराध क्रमांक 160/2024 धारा 4,6,10 छ.ग. कृषिक परिरक्षण अधिनियम धारा 11 (घ) पशु कुरता अधिनियम का अपराध दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। ग्राम फुण्डा फार्म हाउस मे वाहन में मवेशियों को कत्ल खाने ले जाने की तैयारी की गई थी। जिसमें कार्यवाही की गई थी, जिसके तहत 3 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये थे। उसी परिपेक्ष्य में अग्रिम कार्यवाही करते हुए मुख्य फरार अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी को गिरफतार किया गया। ज्ञात हो कि अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी के विरूद्ध गत मई 2024 में थाना उतई में मवेशी तस्करी के मामले मे अपराध पंजीबद्ध किये गये थे। इसके अलावा पूर्व में भी आरोपी के विरूद्ध जिला बालोद एवं गुण्डरदेही में मवेशी तस्करी के मामले में अपराध पंजीबद्ध था । मुख्य अभियुक्त संजय गिरी गोस्वामी थाना पाटन में अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार था। जिसकी तलाशी के लिए टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने फरार आरोपी के विषय में समस्त जानकारी इकट्ठी करके टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रकरण में आरोपी के द्वारा उपयोग किये गये दो वाहन बोलेरो सीजी 07 बी-एल 1354 जिसमें आरोपी के द्वारा रोड क्लियर किया जाता था एवं वाहन बोलेरो पिकअप सीजी 07 बी-बी 6396 में घुम घुम कर मवेशियों को खरीद कर अपने फुण्डा फार्म हाउस में जमा करता था। जिसे जप्त किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में पूर्व से 3 आरोपी गिरफ्तार है। जिसमें मुख्य आरोपी संजय गिरी गोस्वामी है। इसके अलावा अन्य आरोपीयों की पतासाजी जारी है।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
