साजा(अभिषेक) : न्यूज़ 36 : नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव से साजा नगर पंचायत की उपाध्यक्ष प्रेरणा शोर्यजीत ने सौजन्य मुलाकात की। यह मुलाकात नवा रायपुर स्थित डिप्टी सीएम अरुण साव के निवास में हूई। इस अवसर पर नगर पंचायत साजा के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। मुलाकात में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष द्वारा साजा क्षेत्र के 6 करोड़ रुपये के विकास कार्यों हेतु दिए गए पत्र और अनुशंसा के संदर्भ में भी चर्चा हुई। प्रेरणा सिंह ने साजा नगर पंचायत में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं, अधोसंरचना और सार्वजनिक हित के कार्यों की जानकारी देते हुए शीघ्र स्वीकृति की मांग की।
जिसमें डिप्टी सीएम अरुण साव ने पूरे मनोयोग से चर्चा सुनी और साजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
आप की राय
[yop_poll id="1"]
