Monday, September 28, 2026

सेल का क्षमता विस्तार, विशेष इस्पात उत्पादों पर फोकस

भिलाई : न्यूज़ 36 : अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने वित्त वर्ष 2025-26 के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी रणनीतिक प्राथमिकताओं की घोषणा की है। कंपनी ने ग्राहक. केंद्रित सेवाओं, लागत अनुकूलन, वैल्यू एडेड एवं विशेष इस्पात उत्पादों की हिस्सेदारी बढ़ाने तथा क्षमता विस्तार योजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। यह पहल केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 विजन के अनुरूप है।

वैश्विक बाजार में अनिश्चितताओं और चुनौतियों के बावजूद, सेल ने वित्त वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय वित्तीय प्रदर्शन किया। कंपनी ने पिछले वर्ष की तुलना में एबिटडा (ईबीआइटीडीए) में ‘11.75 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की। वहीं, कर पश्चात लाभ (पीएटी) में लगभग 50 प्रतिशत और कर पूर्व लाभ (पीबीटी) में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

कंपनी ने अपने कुल कर्ज में 8,148 करोड़ रुपये की कमी की है, जिससे उसकी वित्तीय स्थिति और मजबूत हुई है।

सेल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. अशोक कुमार पंडा के अनुसार, बेहतर विपणन रणनीति, उत्पादन दक्षता, परिचालन सुधार और वित्तीय प्रबंधन के कारण कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष में कंपनी का फोकस ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप उत्पाद उपलब्ध कराने, लागत घटाने और विशेष इस्पात उत्पादों के . पोर्टफोलियो के विस्तार पर रहेगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news