Sunday, February 1, 2026

सेल को तीसरी बार मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेशन

भिलाई : न्यूज़ 36 : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने फरवरी 2026 से फरवरी 2027 की अवधि के लिए ग्रेट प्लेस टू वर्क’ प्रमाणन हासिल किया है। सेल ने लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि ग्रेट प्लेस टू वर्क संस्थान द्वारा किए गए कंपनी-व्यापी मूल्यांकन के बाद प्राप्त की है। यह मान्यता कार्यस्थल की ऐसी संस्कृति को संजोने की सेल की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है जो आधुनिक, चुस्त और अपने कर्मचारियों के पेशेवर व व्यक्तिगत विकास के अनुरूप है। अपने ट्रस्ट इंडेक्स स्कोर में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है यह मूल्यांकन के दौरान सकारात्मक प्रतिक्रिया देने वाले कर्मचारियों के प्रतिशत को दर्शाता है। सेल ने संस्थान द्वारा आयोजित व्यापक सर्वेक्षण के आधार पर यह प्रमाणन अर्जित किया। संस्कृति पर वैश्विक स्तर की विशेषज्ञ संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क, असाधारण कर्मचारी अनुभव प्रदान करने वाले संगठनों को कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया के जरिये सम्मानित करती है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news