Friday, January 23, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा सजगता प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह

संयंत्र में परियोजनाओं की सफलता में सर्वोपरि है सुरक्षा : प्रबीर कुमार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के परियोजना विभाग द्वारा सुरक्षा सजगता प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 19 ठेका श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इन श्रमिकों ने सुरक्षा सजगता, सुरक्षित कार्य पद्धतियों के पालन के साथ ही दूसरों को भी प्रेरित किया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) प्रबीर कुमार सरकार ने इस अवसर पर कहा कि परियोजनाओं की सफलता में सुरक्षा सर्वोपरि है।

Oplus_16908288

परियोजनाओं में कार्यरत ठेका श्रमिकों के मध्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना तथा उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सुरक्षा व्यवहार को प्रोत्साहित करने की मंशा से आयोजित कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधकद्वय (परियोजनाएं) अनुराग उपाध्याय, उन्मेष भारद्वाज, मानस कुमार गुप्ता तथा महाप्रबंधक एस सुनोव सहित परियोजनाएं विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 19 ठेका श्रमिकों को मुख्य अतिथि प्रबीर कुमार सरकार ने पुरस्कार देते हुए आशा व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी रोल माडल के रूप में कार्य करते हुए अन्य कर्मियों को सुरक्षित कार्य संस्कृति अपनाने हेतु प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं की सफलता में सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें प्रत्येक कर्मी की सजगता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अनुराग उपाध्याय ने कहा कि सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Oplus_16908288

उन्मेष भारद्वाज ने कहा कि ऐसे सम्मान अन्य साइट कर्मियों को भी सुरक्षा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं मानस कुमार गुप्ता ने कहा कि सुरक्षा को केवल नियमों तक सीमित न रखते हुए, इसे श्रमिकों के व्यवहार एवं कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक आर. लवंग एवं ब्रजेश दुबे द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन महाप्रबंधक जेवियर बेक ने किया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news